एसडीएम हिमांशु कफल्टिया (बीच में) के साथ अमेरिकन भाई बहिन।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। लॉकडाउन के कारण भारत-नेपाल सीमा सील होने से यहां फंसे अमेरिकन भाई-बहन को बृहस्पतिवार भारत सरकार के निर्देश के बाद नेपाल रवाना कर दिया गया। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया बच्चों को लेकर इमिग्रेशन चेकपोस्ट पहुंचे थे। बच्चे पिछले पांच दिनों से टनकपुर में रह रहे थे।
मसूरी के वुडस्टॉक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले अमेरिकन भाई-बहन कोलार्डो रिवर रोज और अल्ट्रा वायलेट अपने माता-पिता के पास नेपाल जाने को 11 अक्तूबर को बनबसा इमिग्रेशन चेकपोस्ट पहुंचे थे, लेकिन सीमा सील होने और विदेशियों को सीमा पर आवागमन की अनुमति न होने से इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी ने उनके मसूरी लौटने की व्यवस्था कर दी थी। इसी बीच एसडीएम ने उनकी टनकपुर में ठहरने की व्यवस्था कर उनके माता-पिता को अवगत करा दिया। इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह ने बताया कि उनके प्रयासों के बाद बृहस्पतिवार को भारत सरकार के विशेष निर्देश पर इन दोनों अमेरिकन नागरिकों को नेपाल भिजवा दिया गया है।