फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद की घटना से भड़के छात्र-छात्राएं, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
टकपुर के नायकगोठ गांव में बैठक कर हैदराबाद की घटना पर गुस्सा जाहिर करतीं महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
हैदराबाद की घटना से लोगों में गुस्सा है। हत्यारों को फांसी की सजा और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून की मांग को लेकर आवाज उठने लगी है।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना को अंजाम देने वालों को फांसी पर लटकाने की मांग की। उन्होंने ऐसा कानून बनाने की मांग उठाई, जिससे हैदराबाद जैसी घिनौनी घटना की पुनरावृत्ति न हो पाए। छात्र नेता विवेक पांडेय और मो. हारून के नेतृत्व में कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं ने दरिंदगी का शिकार बनी डॉक्टर बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि बेटियों के साथ एक के बाद एक दरिंदगी की घटनाएं हो रही है फिर भी सरकार ऐसा सख्त कानून क्यों नहीं बना रही है जिससे बेटियां सुरक्षित जी सकें। प्रदर्शन करने वालों में नीरज शर्मा, सूरज गुप्ता, निराली सिंह, ज्योति, आमना, मनीषा, उमेश जोशी, संदेश, रजत त्रिपाठी, तन्मय, अभिषेक, विपिन, अनुज महर, हरी सिंह, अनुराग जोशी, सूरज जोशी, भानू प्रताप सिंह, रवि महरा आदि थे।
विज्ञापन

नायकगोठ मेें महिलाएं बोलीं, दरिंदों को दो फांसी
टनकपुर। हैदराबाद की घटना पर महिलाओं में गहरा रोष है। नायकगोठ आंगनबाड़ी केंद्र द्वितीय में ग्राम प्रधान भवानी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिलाओं ने कहा डॉक्टर बेटी के साथ हुआ अमानवीय कृत्य बर्दाश्त करने लायक नहीं है।
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने वालों को सीधे फांसी पर लटकाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार जल्द ठोस कानून बनाए। वहां जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, पूर्व जिपं सदस्य उर्मिला चंद, महिला समूह अध्यक्ष प्रतिभा देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दीपा शर्मा समेत काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें