फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी ने किया आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी एपीएस निंबाडिया ने छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों की समस्याएं सुनीं। इसके अलावा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली से आए डीआईजी एपीएस निबांडिया ने हिमवीरों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने के साथ स्वच्छता के लिए जागरूक किया। डीआईजी निंबाडिया ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में वाहिनी की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन कर उनके बेहतर कॅरिअर के लिए टिप्स दिए।
डीआईजी ने छात्रों को माउंटेनिंग के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में विजेता भारती मेहता, नेहा बोहरा, चित्रकला प्रतियोगिता में विजेता हर्षित कुंवर, शिवानी मौनी, सांस्कृतिक में विजेता कक्षा आठ और कक्षा 12 के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। वहां कमांडेंट सुभाष चंद्र यादव, उपसेनानी विरेंद्र सिंह, सहायक सेनानी मोहित वर्मा, ठगेंदर सिंह, महादेव झंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें