फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए

Wed, 02 Aug 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट जीआईसी वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सजीधजी छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पंडित बेनीराम पुनेठा राजकीय इंटर कालेज  के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। 

अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने किया। विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश राय और पूर्व अधिशासी अभियंता देवेंद्र बिष्ट थे। प्रधानाचार्य एचएन जोशी ने वर्ष भर संचालित गतिविधियों पर रोशनी डाली। संगीत शिक्षक अनूप कौशल के दिशा-निर्देशन और भूपेश सिंह देव के सहयोग से में छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक राजू शंकर जोशी और दीपक भट्ट के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने  संस्कृत नाटक और शास्त्रीय संगीत, योग व व्यायाम का प्रदर्शन किया। शिक्षक श्याम दत्त चौबे ने अपने पिता स्वर्गीय शिरोमणि चौबे की स्मृति में मेधावी छात्र मोहित खोलिया और शहनवाज को दो-दो हजार रुपये की नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। देवेंद्र प्रसाद शर्मा व श्याम दत्त चौबे के संचालन में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधान विनोद ढेक, पूजा कलखुड़िया, घनश्याम भट्ट, विक्रमाजीत चौहान, नवीन चंद्र पांडेय, कामेश्वर सिंह, विद्यापति चतुर्वेदी, हेमा साह, विनय सुतेड़ी आदि मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें