फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनाबोरा गांव में छात्रों ने स्वच्छता अभियान चलाया

Thu, 12 Oct 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
खूनाबोरा गांव में स्वच्छता अभियान चलाते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े के तहत खूनाबोरा गांव में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया। सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी कमला मेहरा के नेतृत्व में गांव के प्राथमिक विद्यालय मनिहार गांव एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय खूनाबोरा में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान में स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन



धरमघर साधन सहकारी समिति के सचिव महेश बोहरा के संचालन में हुए स्वच्छता कार्यक्रम में विद्यालय परिसर के चारों ओर स्वच्छता कार्य किया गया। इस दौरान कूड़े को एकत्र कर जलाकर नष्ट किया गया। इस दौरान एडीओ कमला मेहरा ने सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की लोगों की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक का लाभ उठाने की अपील की। उद्यान विभाग से आए दिनेश ढेक ने सब्जी उत्पादन, फलोत्पादन के तौर-तरीकों की जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक जनार्दन चिल्कोटी ने लोगों को स्वरोजगार अपनाकर सम्मानजनक ढंग से जीवनयापन करने के गुर बताए। इस मौके पर बीडीसी सदस्य नवीन बोहरा, बीओ जसवंत खड़ायत, चंचल सिंह, आनंद ओली, हरीश पांडेय, ग्राम विकास अधिकारी आराधना राणा, ललित सिंह, सुरेश सिंह, मिलाप सिंह आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें