फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने चंदन की लकड़ी, तुलसी से बनाई शानदार राखियां

विज्ञापन
अपने हाथों से बनाई सुंदर राखी दिखाते विवेकानंद स्कूल के छात्र-छात्राएं। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
लाला चम्भाराम विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने चंदन की लकड़ी, तुलसी, रंगीन धागे, कपास की रुई का प्रयोग कर एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कक्षा छह में छात्रा काजल, कक्षा सात में आशुतोष, कक्षा आठ में अंकिता बोहरा प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यालय स्तर पर आशुतोष प्रथम, करन सिंह बोहरा द्वितीय और करन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता शिक्षिका गीता प्रजापति की देखरेख में हुई।
आचार्य पूरन सिंह बोहरा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्लास्टिक से बनी राखियों और वस्तुओं के दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए भविष्य में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का प्रयोग न करने और स्वनिर्मित वस्तुओं का प्रयोग करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

निर्णायक गीता प्रजापति, प्रभा पांडेय, किरन बिष्ट, पुष्पा गड़कोटी रहे। आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक दरबान सिंह करायत, अध्यक्ष डॉ. देवी दत्त जोशी, सुरेश जोशी, मोहन पांडेय, ललित मोहन जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें