घर में बनाई पेंटिंग दिखाती विवेकानंद स्कूल की छात्रा निहारिका व आकांक्षा।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। लॉकडाउन में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने घर मे पेंटिंग बनाकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया है।
शिक्षिका गीता प्रजापति के मार्गदर्शन में कक्षा छह की छात्रा निहारिका सिंह और आकांक्षा ने घर में पढ़ाई के बाद खाली समय में ये पेंटिंग तैयार की है। जिसमें कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में डॉक्टर, नर्स, पुलिस एवं पर्यावरण मित्रों के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाने के साथ ही स्वच्छता, सामाजिक दूरी, हाथ ना मिलाना, मॉस्क का प्रयोग करना एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ना जाने का संदेश दिया गया है। ब्यूरो