लोहाघाट में कोरंटाइन शिविर में रखे यूपी, बिहार के मजदूरों को योगाभ्यास कराते डा.अमर सिंह कोटियाल?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए कई लोग आगे आए हैं। चंपावत दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल और उनकी पत्नी शिक्षिका सुनीता देवी क्वारंटीन सेंटर में रखे गए मजदूरों को योगाभ्यास करा मनोबल बढ़ा रहीं हैं।
जीजीआईसी के क्वारंटाइन सेंटर में प्रशासन ने लॉकडाउन के बाद फंसे उप्र, बिहार आदि के 30 मजदूरों को रखा गया है। प्रशासन के सहयोग से डॉ. कोटियाल दंपती इन्हें योगाभ्यास करा रहा है। डॉ. कोटियाल ने बताया कि मजदूरों को सुबह 6.30 बजे से आठ बजे तक आसन, यौगिक जॉगिंग, सूक्ष्य व्यायाम, प्राणायाम करा रहे हैं। शिविर में रहने वाले अनिल, अमित, विमलेश, मंगली प्रसाद, छोटे लाल, जसवंत, करन कुमार, नवराज आदि का कहना है कि योगाभ्यास से नई ताजगी और मनोबल में वृद्धि के साथ दिनभर होने वाली बोरियत से छुटकारा मिल रहा है। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि डॉ. कोटियाल द्वारा क्वारंटीन शिविर में रखे गए लोगों को योग सिखाने से उनकी मन स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है।