चंपावत। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश गहतोड़ी ने किया। फर्राटा रेस में सौरभ, निखिल, धीरज चैंपियन बने। गोरलचौड़ मैदान में शुक्रवार को हुई प्रतियोगिता में सब जूनियर फर्राटा रेस में कुंदन, शिवा, जूनियर में रोहित, सुरेंद्र, सीनियर में राहुल, जोगा सिंह दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।
सब जूनियर लंबीकूद में कमला, कुसुम, प्रीति, बालक में रवींद्र, सौरभ, मनीष, जूनियर में राकेश, सौरभ, दीपक, सीनियर में लक्ष्मण, राकेश, गोविंद चैंपियन बने। 200 मीटर सब जूनियर में सौरभ, सुमित, मनीष, बालिका में निशा, अंकिता, मनीषा, सीनियर में रेनू, निशा, तनुजा चैंपियन बने। सब जूनियर वर्ग में गोलाफेंक प्रतियोगिता में योगेश, कुंदन, सुमित, जूनियर में प्रेमा, ईश्वरी, पूजा, सीनियर में अंशुमन, विजय, दीपक पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक महेंद्र बोहरा, प्रदीप बोरा, चंदन सिंह अधिकारी, डॉ. यशवंत बोरा, मुकेश वर्मा थे।