फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बीए में सामान्य और एससी वर्ग के विद्यार्थियों को प्रवेश न मिलने से भड़के छात्र

Wed, 13 Aug 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
सीट बढ़ाने की मांग को लेकर  लोहाघाट पीजी कॉलेज में धरने में बैठे छात्र छात्राएं। स्रोत : छात्र
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश न मिलने पर छात्र-छात्राओं ने गहरी गहरी नाराजगी जताई है। प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने की मांग पर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में धरना दिया। जल्द सीटें न बढ़ाने पर 18 अगस्त से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष रितिक ढेक के नेतृत्व में छात्र बीए में सीट बढ़ाने की मांग पर धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में सामान्य और एससी छात्रों को एडमिशन नहीं मिल पा रहा है। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष में सामान्य और एससी वर्ग की सीटें भर गई हैं। बीए में कुल 613 सीट के सापेक्ष 974 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ओबीसी और ईडब्लूएस की 158 सीटें रिक्त हैं।
प्राचार्य ने बताया कि निदेशालय और यूनिवर्सिटी को 440 सीट और बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। साइंस और काॅमर्स में प्रवेश के लिए कोई समस्या नहीं है। इस पर आक्रोशित छात्रों ने कहा कि यदि 17 अगस्त तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो 18 अगस्त से आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष साहिल अधिकारी, नीरज सगटा, राहुल बिष्ट, शुभम ढेक, रितेश भट्ट, राहुल सिंह, मीनाक्षी, निर्मला, रोशनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें