फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शैक्षिक टूर परीक्षा में धांधली के आरोप को लेकर छात्र संघ के खिलाफ मुखर हुए छात्र

विज्ञापन
प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश को ज्ञापन सौंपते राजकीय महाविद्यालय के छात्र। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ की ओर से कॉलेज में शैक्षिक टूर के लिए आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत परीक्षा में धांधली के आरोप लगा दोबारा परीक्षा कराने की मांग के खिलाफ छात्रों का गुट मुखर हो गया है। उन्होंने शनिवार को प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश को ज्ञापन सौंप दोबारा परीक्षा कराने की मांग का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में 21 दिसंबर के प्रस्तावित कर्नाटक के शैक्षिक टूर के लिए बीते दो दिसंबर को एक भारत श्रेष्ठ भारत परीक्षा आयोजित की गई थी। छात्र संघ अध्यक्ष त्रिभुवन बेलवाल समेत कई छात्र नेताओं ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगा दोबारा परीक्षा कराने की मांग की। इधर छात्र संघ की मांग के खिलाफ छात्रों का गुट मुखर हो गया है। उन्होंने प्राचार्या को ज्ञापन सौंप दोबारा परीक्षा कराने का विरोध किया है।
ज्ञापन में कहा कि परीक्षा पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई थी और परीक्षा में 50 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं लेकिन छात्र संघ की मांग से परीक्षा में पास हुए छात्र क्षुब्ध हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन ने दोबारा परीक्षा कराई तो वे इसका विरोध कर आंदोलन करेंगे। वहां मो. बिलाल, गौतम कोहली, उमेश जोशी, विजय रावत, सीएस पांडेय, मुकुल महरा, देवेंद्र राणा, जतीन जोशी, सोनू तिवारी, सूरज बिष्ट, विशाखा, पुष्पा, नेहा, मानवी ठाकुर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें