फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में अनशन पर बैठे छात्र

Wed, 10 Aug 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
फीस बढ़ोतरी के विरोध में अनशन पर बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज में फीस बढ़ोतरी के विरोध समेत अनेक मांगों को लेकर छात्रों का आक्रोश दूसरे दिन भी फूटा। आमरण अनशन पर बैठे छात्र संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्रों ने रोष जताया। एसडीएम नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला और प्राचार्य जीप्रकाश ने अनशन स्थल में जाकर छात्र नेताओं से वार्ता कर कोई हल निकालने का भरोसा देते हुए अनशन खत्म करने का आग्रह किया, लेकिन छात्र नेता नहीं माने। उधर, छात्र संघ महासचिव के नेतृत्व में छात्रों के एक गुट ने फीस बढ़ोतरी को उचित बताते हुए आंदोलन के विरोध में प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा है।  
विज्ञापन


 फीस बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार से छात्र संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व उप सचिव दीपक बेलवाल के नेतृत्व में छात्रों ने मंगलवार से कॉलेज गेट पर आमरण अनशन शुरू किया है। बुधवार को भी छात्र अनशन पर बैठे। इस बीच छात्रों ने प्रवेश के लिए इच्छुक सभी छात्रों को प्रवेश दिलाने के लिए सीट बढ़ाने, स्नातक स्तर में संस्कृत तथा संगीत, परास्नातक में भूगोल, अंग्रेजी विषय में इसी सत्र से प्रवेश, प्राध्यापक, कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, छात्र संघ को भवन कक्ष उपलब्ध कराने समेत दस सूत्रीय मांगों को उठाया। इस बीच प्रशासन से वार्ता का दौर भी दोपहर शुरू हुआ।

एसडीएम नरेश दुर्गापाल, प्राचार्य जी प्रकाश, सीओ राजन सिंह रौतेला ने आंदोलित छात्र नेताओं से वार्ता कर आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन छात्र नेताओं ने उनकी पेशकश ठुकरा दी। जिसके बाद प्रशासन ने आंदोलित छात्र नेताओं को कालेज परिसर से सौ मीटर दूर अनशन पर बैठने की हिदायत दी है। इस दौरान उप सचिव राजकिशोर भंडारी, नीरज अधिकारी, उमेश चंद, नरेंद्र महरा, दीपक कुमार, फातिमा, कोमल टम्टा समेत दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन


 इधर, छात्र संघ महासचिव चर्चित शर्मा के नेतृत्व में छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि छात्र सुविधा बढ़ाने एवं कॉलेज के विकास के लिए जो फीस बढ़ोत्तरी की गई है, उसे कुछ छात्र नेताओं विवाद का विषय बना दिया है। इससे कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया व पठन-पाठन कार्य में बाधा आ रही है। उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया व पठन-पाठन का कार्य सुचारू रूप से कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अमित आर्या, उपाध्यक्ष शाहवेज हुसैन छात्र संघ कोषाध्यक्ष वैष्णवी शर्मा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूरज प्रसाद, पूर्व सचिव कार्तिकेय बागी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें