लोहाघाट पीजी कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं। स्रात: कॉलेज
लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के सात महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डाॅ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुए।
एकल गायन प्रतियोगिता में पीजी कालेज लोहाघाट, पाटी, अमोड़ी और एकल नृत्य पीजी काॅलेज लोहाघाट, अमोड़ी, देवीधुरा और सामूहिक नृत्य में अमोड़ी, लोहाघाट, देवीधुरा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागी गायत्री पांडेय, भूपेंद्र सिंह, रेखा जोशी, अंजली, प्रियंका, अनीता कठायत, विमला भट्ट, नितिन चौबे, अंकिता फर्त्याल, प्रियांशु ढेक, भावना रावत को सम्मानित किया गया। संचालन डाॅ. स्वाति बिष्ट, डाॅ. नम्रता महर ने किया। निर्णायक मंडल में शिवराज तड़ागी, अजय कलखुड़िया, अदिति शामिल रहे। सांस्कृतिक समिति में डाॅ. रेखा जोशी, अभिषेक पंत, स्वाति जोशी, वंदना चंद, सोनाली कार्तिकेय ने सहयोग किया। संवाद