फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: ज्ञानदीप ने विद्यामंदिर को पराजित कर ट्राॅफी पर जमाया कब्जा

Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में आयोजित अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को ट्राफी देते आयोजक। संवा
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में आयोजित स्वामी विवेकानंद विद्यालय स्तरीय अंडर 14 फुटबाल प्रतियोगिता में ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल ने विद्यामंदिर को पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले ज्ञानदीप स्कूल के नैतिक करायत, आर्यन कार्की को सम्मानित किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि अद्धैत आश्रम के स्वामी सुहृदयानंद महाराज और भूतपूर्व सैनिक भूपाल सिंह पाटनी ने किया। मैच के 25वें मिनट में ज्ञानदीप के नैतिक करायत ने फ्री किक में शानदार गोल दागकर अपनी टीम को एक गोल की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद 15वें मिनट में ज्ञानदीप के आर्यन कार्की ने शानदार दूसरा गोल दाग कर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिला दी। विद्यामंदिर की टीम को गोल के कई मौके मिले, लेकिन वह गोल करने में नाकाम रही। रेफरी आयुष प्रथोली और लाइनमैन यश करायत, राहुल बिष्ट रहे। इस मौके पर पीएस मेहता, डॉ. बृजेश महरा, कोच नितिन ढेक, फुटबाल खिलाड़ी विमल मेहता, दीपक महर, सुरेश करायत, शिक्षक बृजेश ढेक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें