राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सुधार परीक्षा के अंक नेट में अपलोड नहीं होने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने दोबारा सुधार परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग उठाई है। इस संबंध में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा है।
छात्रसंघ अध्यक्ष पारस सिंह महर की अगुवाई में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 25 अक्तूबर को बीएससी प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं का सुधार परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है। इसमें पीजी कॉलेज चंपावत से 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सुधार परीक्षा दी थी लेकिन एक भी छात्र-छात्राओं का परिणाम इंटरनेट में नहीं दिख रहा है, परिणाम देखने पर पुराने ही अंक दिखाए जा रहे है।
छात्र-छात्राओं दोबारा परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि विजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश भट्ट, छात्रा उपाध्यक्ष पूजा गोस्वामी, महासचिव पूरन बिष्ट, सयुक्त सचिव अरुण उप्रेती, कोषाध्यक्ष शुभम गिरी, अंकित खर्कवाल, प्रियंका पाटनी, काजल महरा, प्रीति, गीता, अपूर्णा, हेम जोशी, अंकित, दीपिका, दिव्या, तनुुजा, निकिता, रवि, तुलसी, सोनू आदि मौजूद रहे। ब्यूरो