गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव शुरू
- फोटो : अमर उजाला
पीजी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ चुनाव की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई हैै। छात्र संघ चुनाव को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की बैठक में पुलिस, प्रशासन और छात्र संघ चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने चर्चा की। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व में तय 17 अक्तूबर की तिथि पर चुनाव कराने में सर्व सम्मति नहीं बन पाई। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.प्रकाश लखेडा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ.धर्मेद्र तिवारी, चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.रवि सनवाल ने प्राचार्य को सामूहिक रूप से अपना त्यागपत्र सौंपा।
बैठक में एक ओर महाविद्यालय प्रशासन की 17 अक्तूबर को घोषित तिथि का एनएसयूआई और आर्यन संगठन ने जोरदार विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 21 अक्तूबर तक बनबसा में सेना की भर्ती होने जा रही है। जिस कारण चुनाव तिथि में बदलाव किया जाय। वहीं एबीवीपी ने पहले से घोषित चुनाव तिथि पर मतदान कराने की मांग की तथा चुनाव की तिथि में बदलाव होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे दी।
आर्यन संगठन ने पूर्व निर्धारित तिथि से पहले चुनाव संपन्न कराने की मांग की है। इस मौके पर एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ विमल आचार्य, एसआई मीनाक्षी नौटियाल के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा, चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. धर्मेद्र तिवारी, चुनाव समिति के सदस्य डॉ. रुचिर जोशी, डॉ.कमलेश सक्टा, डॉ.रवि सनवाल सहित एबीवीपी, एनएसयूआई, आर्यन संगठनों के छात्र मौजूद रहे। प्राचार्य प्रो.केकेएस नेगी का कहना है कि चुनाव समिति ने त्यागपत्र दे दिया है। अब नई चुनाव समिति गठित होने के बाद ही चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।