फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव शुरू

Sat, 01 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
गोर्खानगर में दुर्गा महोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोर्खानगर में नौ दिनी दुर्गा महोत्सव शुरू हो गया है। इस दौरान बालिकाओं ने कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


शनिवार को विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के प्रतिनिधि के तौर पर आई जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने महोत्सव का उद्घाटन किया। पूर्व सभासद अनीता गोरखा की अध्यक्षता और शेखर गोरखा के संचालन में हुए कार्यक्रम में बालिकाओं ने वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की ओर से पूर्व में सांस्कृतिक मंच के लिए डेढ़ लाख रुपये देने पर आयोजकों ने उनके प्रति आभार जताया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष शरद गोरखा ने  स्वागत करते हुए महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर जीवन मेहता, राम प्रसाद कालाकोटी, महेंद्र बोहरा आदि भी मौजूद थे। आयोजन समिति की ओर से सभासद रमा देवी, भुवन बहादुर, विपिन गोरखा, बॉबी गोरखा, सचिन गोरखा, संप्रीत ने विचार रखे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें