फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी

Thu, 13 Oct 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्राचार्या डॉ. उषा जोशी ने चुनाव संचालन समिति के सम्मुख अधिसूचना जारी की। जिसके तहत 14 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री, 15, 16 अक्तूबर को नामांकन, 17 को सुबह 10:30 बजे से दिन में 1:30 बजे तक नाम वापसी उसके बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


19 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दिन में 1:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 2:30 बजे से मतों की गणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर शपथ ग्रहण कराई जाएगी। महाविद्यालय में 1671 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 1070 है। महाविद्यालय परिसर के चारों ओर प्रमुख स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस बार मतदाता नोटा का भी प्रयोग कर सकेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव प्रभारी डॉ. विमला देवी, डॉ. डीके राठौर, डॉ. जेसी जोशी, डॉ. स्वाति मेलकानी, डॉ. तौफीक अहमद, डॉ. सुमन पांडे, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. विद्या कुमारी समेत चंद्रा जोशी, अहमद हुसैन, विनोद पाटनी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें