फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डी नदी में डूबने से छात्र की मौत

Sat, 08 Jul 2017 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
डूबे हुए छात्र के शव को तलाशते तैराक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए एक छात्र की हुड्डी नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक केवि क्रमांक एक का 9वीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


अंबेडकर ग्राम फागपुर निवासी कमलेश (14) पुत्र हयातराम शनिवार को अपने साथियों के साथ हुड्डी नदी तट पर पिकनिक मनाने गया था। अचानक वह हुड्डी नदी में स्नान करने चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस और स्थानीय तैराकों ने शव को तलाश लिया। फागपुर निवासी मदन सिंह सावंत, पुलिस तैराक विनोद सेमवाल और प्रताप गड़िया ने शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया गया है। बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल पाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें