फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तेज धूप लोगों को दे सकती है बीमारी

Sun, 08 Jun 2025 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। देर तक तेज धूप में रहना स्वास्थ्य संबंधी समस्या को बढ़ा सकता है। लोगों को तेज धूप में जाने से सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

पीएमएस डॉ. हीरा सिंह ह्यांकी ने बताया कि लगातार धूप, गर्मी के संपर्क में रहने वाले, हीट स्ट्रोक के शिकार लोगों में लिवर, किडनी, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर बढ़ने, सन बर्न का जोखिम हो सकता है। ऐसे में धूप से बचने की कोशिश करनी चाहिए। अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक को दिखाना चाहिए। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शौर्य ने कहा कि गर्मी में स्क्रीन ज्यादा देखने से लोगों को कम उम्र में ही आंखों की समस्याएं होने लगती हैं।
विज्ञापन

सूरज की रोशनी के संपर्क, उच्च तापमान के कारण एलर्जी, ड्राई आइज, कंजंक्टिवाइटिस और आंखों में थकान की समस्या हो सकती है। बताया कि वर्तमान में मोबाइल, लैपटॉप के अधिक इस्तेमाल से देखने की क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है और आंखें कमजोर भी होने लगी हैं। आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं। ठंडे पानी से आंखों को धोएं। बार-बार आंखों पर हाथ लगाने बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें