चंपावत। स्वाला ग्राम पंचायत के टाक क्षेत्र में लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। करीब 15 परिवारों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। क्षेत्र के जगदीश चंद्र ने बताया कि पिछले एक माह से टाक में पानी नहीं आ रहा है। बताया कि जल संस्थान ने पेयजल योजना बनाई थी, लेकिन वह 25 से 30 साल पुरानी है। योजना का स्रोत भी सूख गया है। स्थानीय तुलसी भट्ट ने बताया कि टाक में सड़क नहीं होने से वाहन से भी पानी आपूर्ति नहीं की जा सकती है। ऐसे में लोगों के लिए मुश्किल हो रही है। संवाद