टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोड़ी के पास संवेदनशील क्षेत्र का मुआयना करते डीएम नवनी
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर डोजर, पोकलेन सहित सभी जरूरी उपकरण तैनात रखें। शुक्रवार को नवागत डीएम नवनीत पांडेय ने अमोड़ी, स्वांला सहित एनएच के संवेदनशील स्थानों का मुआयना किया। उन्होंने मलबा गिरने पर तत्काल निस्तारण करने के साथ सुरक्षा बचाव के सभी पुख्ता उपाय करने की एनएच खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए। सड़क बंद रहने की दशा पर मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को चंपावत कोतवाली और पहाड़ की ओर आने वाले वाहनों को टनकपुर ककरालीगेट पर रोकने की हिदायत दी।
बाक्स
चंपावत जिले की तीन सड़क बंद
चंपावत। 22 जुलाई से बंद धौन-बड़ौली सड़क को बृहस्पतिवार से खोलने के प्रयास के बावजूद अब तक सड़क का मलबा नहीं हट सका है। कार्यदायी एजेंसी शनिवार तक सड़क खोलने की उम्मीद जता रही है। वहीं चंपावत जिले में शुक्रवार को तीन सड़कें बंद थीं। धौन-बड़ौली, स्याला-पोथ और गल्लगांव-देवलमाफी सड़क अभी भी नहीं खुल सकी है। इन सड़कों को खोलने के लिए मशीन लगाई गई है। संवाद
चंपावत जिले की बारिश का आकड़ा:
चंपावत: 8 मिमी
पाटी: 7 मिमी
बनबसा: 3 मिमी