फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: परिचालक के पदोन्नत होने पर धरना समाप्त

Sat, 06 Jan 2024 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज के टनकपुर मंडलीय प्रबंधक और कर्मियों के बीच हुई वार्ता के बाद परिचालक करन नेगी को प्रोन्नत कर दिया गया है। इस पर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रस्तावित धरना समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने परिचालक करन सिंह नेगी की पदोन्नति करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। शनिवार को मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों से हुई वार्ता के बाद परिचालक को कार्यालय सहायक द्वितीय पद पर प्रोन्नत कर दिया गया। परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मांग पूरी होने पर उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। वार्ता में कर्मचारी संयुक्त परिषद के राजेंद्र सिंह, भोपाल सिंह, दीवान सिंह, इंदर सिंह बिष्ट, राजेंद्र मलिक, बलदेव प्रसाद, दिनेश भट्ट रहे। उधर, मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया कि परिचालक करन नेगी को कार्यालय सहायक द्वितीय पद पर पदोन्नति दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें