चंपावत। सर्द मौसम में छोटे बच्चों का ध्यान रखना बेहद बेहद जरूरी है। ठंड के कारण शिशुओं में बीमारी का खतरा अक्सर बना रहता है।
जिला अस्पताल चंपावत के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीएस भट्ट ने बताया कि इस मौसम में जितना हो शिशु और बच्चों का ध्यान रखने में पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। शिशु को हफ्ते में एक या दो बार ही गुनगुने पानी से नहलाएं। धूप में नहलाना बेहतर है। अगर घर के अंदर नहला रहे हैं तो रूम हीटर जरूर जलाएं। नहलाते ही शिशु के शरीर को अच्छे से पोछने के बाद उसे गर्म कपड़े पहनाएं। तेल मालिश सर्दियों में शिशुओं के लिए लाभदायक है। नहलाने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
बाक्स
बच्चों के लिए घर का खाना बेहद जरूरी
चंपावत। बड़े बच्चों के लिए घर का खाना सर्दियों में उत्तम आहार है। मेथी, गडेरी आदि सब्जी के साथ फल स्वास्थ्य के लिए बेहतर है। दो से 15 साल तक के बच्चों को नियमित रूप से गर्म पानी पिलाने की आदत डालनी चाहिए। संवाद