फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: फर्जी राशन कार्डों पर सख्ती, सत्यापन अभियान शुरू

Wed, 29 Apr 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जनपद में फर्जी राशन कार्डों और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने विशेष सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत पात्र और अपात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी। सत्यापन अभियान के दौरान अपात्र मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएसओ प्रियंका भट्ट ने बताया कि जनपद स्तर पर टीमों का गठन कर क्षेत्रवार राशन कार्डों और यूनिटों का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और राज्य खाद्य योजना के तहत वास्तविक लाभार्थियों तक ही योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने अपील की कि जिन लाभार्थियों की आर्थिक स्थिति अब बेहतर हो चुकी है, वे स्वेच्छा से अपने राशन कार्ड संबंधित पूर्ति निरीक्षक कार्यालय, विकासखंड कार्यालय या जिला पूर्ति कार्यालय में जमा कर दें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्यापन के दौरान कोई अपात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सभी राशन कार्ड धारकों से अपने कार्ड में दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें