लोहाघाट (चंपावत)। राजकीय शिक्षक संघ चंपावत की कार्यकारिणी ने ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार एक नवंबर को देहरादून में शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव कार्यक्रम की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी ने कहा कि बार-बार वार्ता के बाद भी शिक्षक संघ की मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। ऐसे में अब देहरादून में शिक्षा मंत्री के आवास का घेराव कर सचेत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ के सदस्य और उनका परिवार एक नवंबर 2025 को इगास पर्व नहीं मनाएंगे।
जनपद मंत्री नरेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि जनपद से लगभग 500 शिक्षक और उनके परिवार इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला उपाध्यक्ष (महिला) कल्पना आर्य, हेमा जोशी, कुंवर सिंह प्रथोली, शमशाद अली, ब्लॉक अध्यक्ष चंपावत विनोद गहतोड़ी, लोहाघाट के दीपक अधिकारी, बाराकोट के सतीश गहतोड़ी, पाटी के रज्जन कफल्टिया आदि रहे।