फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग जोन बनाए बिना सड़क कटिंग करने पर लगाई रोक

Wed, 20 Dec 2017 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा सीज की गई मशीनें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ बारहमासी सड़क निर्माण में मानक और नियमों को ताख पर रखकर सड़क कटिंग का काम करने पर प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को डीएम डॉ. अहमद इकबाल के निर्देश पर प्रशासन, वन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर सड़क कटिंग कर रही कंपनी की दो मशीनों को सीज कर दिया। इसी के साथ टनकपुर-सूखीढांग के बीच  सड़क निर्माण कार्य पर रोक भी लगा दी है। निर्माण स्थल पर मानक के तहत डंपिंग जोन बनाए जाने तक जब्त की गई मशीनों को न छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क बनाने में निर्माण की शर्तों के साथ ही एनजीटी के मानकों को भी ताख पर रखा जा रहा है। नियमत : रोड कटान का मलबा तय डंपिंग जोन में ही इकट्ठा किया जाना चाहिए लेकिन यहां मलबा पहाड़ी से नीचे डाला जा रहा है, जिससे बहुमूल्य वनस्पतियों को नुकसान पहुंच रहा है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में राजस्व, वन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और मानकों के उल्लंघन पर निर्माण कर रही कंपनी पर कार्रवाई की।

एसडीएम ने बताया कि निर्माण स्थल पर पहाड़ों की कटिंग का मलबा डंप करने को डंपिंग यार्डों का निर्माण नहीं किया गया है। इस पर निर्माण कर रही आरजीबी बिल्डवैल कंपनी की एक पोकलैंड और एक ग्लेंडर मशीन को सीज कर वन विभाग के बूम रेंज के सुपुर्द किया गया। एसडीएम ने बताया कि वन विभाग को निर्माण स्थल पर मानक के अनुरूप डंपिंग जोन का निर्माण नहीं किए जाने तक सीज की गई मशीनों को न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें