फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांख्यिकी दिवस पर विकास भवन सभागार में हुई गोष्ठी

Wed, 29 Jun 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
सांख्यिकी दिवस मनाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। यहां दसवें सांख्यिकी दिवस पर विकास भवन सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने कहा कि छोटी, बड़ी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सही आंकड़ों का होना जरूरी है, क्योंकि आंकड़े जितने सही होंगे योजना भी उतनी ही सटीक होगी।
विज्ञापन


जिला अर्थ संख्याधिकारी एलएम जोशी ने बताया कि प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद प्रशांत चंद्र महालनोबिस के देश को दिए गए उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में भारत सरकार हर वर्ष उनके जन्मदिन 29 जून को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाती है।

इस दौरान डीडीओ विवेक कुमार उपाध्याय, पीडी केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी आरएल चंद्रवाल, अपर सांख्यिकीय अधिकारी अशोक कुमार ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सहायक सांख्यिकी अधिकारी पशुपालन मनोज कुमार, पीके शर्मा, एमएस जीना, जुगल किशोर पांडेय, योगेंद्र शुक्ला, संतोष कुमार आदि थे।
विज्ञापन


पाटी (चंपावत)। सांख्यिकी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय देवीधुरा में गोष्ठी हुई। अर्थशास्त्र संकाय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. पीके सिधारिया की अध्यक्षता में कृषि और कृषक कल्याण विषय पर वक्ताओं ने विचार रखे। उनका कहना था कि कृषि यहां के लोगों के जीवन निर्वाह का प्रमुख साधन है लेकिन वर्तमान समय में कृषकों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, यातायात की समस्या, कृषि मंडियों का अभाव, कृषकों को फसलों का उचित मूल्य न मिलना, कृषि भंडार गृहों का अभाव, कृषि प्रशिक्षण केंद्रों का अभाव, नवीन कृषि बीजों का न मिलना, जंगली जानवरों की ओर से फसलों को पहुंचाई जा रही क्षति चिंताजनक है। गोष्ठी में सुशील पटवाल, एचसी जोशी, भगवान सिंह राणा, दया राम, हयात सिंह बिष्ट, विनोद चम्याल, बिशन सिंह चम्याल, तारा सिंह, प्रवीण जोशी, दान सिंह सामंत, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें