अंतर्विद्यालयी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के लिए तैयार स्पोर्ट्स कॉलेज देहर?
- फोटो : TANAKPUR
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मेजबानी में बुधवार से अंतरविद्यालयी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि एसडीएम दयानंद सरस्वती ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच में अंडर 19 बालक वर्ग के मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने नैनीताल को 10-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। दूसरे मैच में ऊधम सिंह नगर ने देहरादून को 8-1 से पराजित किया।
स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता का पहला मैच स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून और नैनीताल के बीच हुआ। देहरादून ने 10-0 से मैच जीता। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से मितेश ने 6 और अमन, हरबन, अभिषेक और दीपक ने एक-एक गोल किए।
दूसरा मैच ऊधम सिंह नगर और देहरादून के बीच हुआ। ऊधम सिंह नगर ने 8-1 से मैच जीता। ऊधम सिंह नगर की ओर से छाया ने 5, खुशी ने 2 और कविता ने 1 गोल किया।
जबकि देहरादून की ओर से नीलम ने 1 गोल किया। निर्णायक मंडल में भानु प्रकाश, प्रकाश सिंह, गौरव पंत और कंचन रावत शामिल थे। जिला खेल समंवयक प्रदीप बोहरा, संयोजक जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अनुराधा दुबे की देखरेख में चल रही प्रतियोगिता के आयोजन में उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, खेेल शिक्षिका कल्पना आर्य, एसपी यादव आदि सहयोग दे रहे हैं।