चंपावत में मां नंदा-सुनंदा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बुधवार सुबह पांच बजे देवडांगरों ने रानी के नौले में स्नान करने के बाद बालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर, ध्वज देकर महोत्सव का आगाज किया।
बालेश्वर मंदिर परिसर से विभिन्न स्कूलों ने मनमोहक झांकी निकाली। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। झांकियों में मां नंदा-सुनंदा डोला यात्रा के साथ लखिया भूत, शिवगण, देवडांगर की वेशभूषा में छात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बालेश्वर मंदिर में पंडित गिरीश कलोनी, दीपक कुलेठा, सुरेश पांडेय, राजू पांडेय ने गणेश पूजन, मातृ, नवग्रह, क्षेत्रपाल, वास्तु और चौसठ योगिनी पूजन कराया। महंत भैरव गिरि ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। यजमान और समिति के अध्यक्ष शंकर पांडेय, एनडी गड़कोटी, प्रकाश पांडेय, चेयरमैन विजय वर्मा आदि थे। हर रोज मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा भजन संध्या भी होगी।
9 सिंतबर को भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। मां नंदा सुनंदा को कुमाऊं के चंद शासकों की कुल देवी माना जाता है। अल्मोड़ा, नैनीताल के साथ चंपावत जिले में भी यह महोत्सव हर वर्ष मनाया जाता है।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, विकास साह, लक्ष्मीलाल साह, अमित वर्मा, विमल साह, मुक्तेश वर्मा, रितेश राय, सूरज पटवा, राजेश जोशी, रोहित बिष्ट, कमल पटवा, हेमंत वर्मा, बसंत जोशी, सुनील गड़कोटी आदि मौजूद थे।
झांकियों में अव्वल रहा विजडम
चंपावत। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक झांकियां पेश कीं। मां नंदा-सुनंदा बने मानेश्वर होली विजडम के छात्रों की झांकी प्रथम रही।
लखिया भूत को बांधे मल्लिकार्जुन स्कूल दूसरे नंबर पर और बाल रूप में कृष्ण महिमा व कुमाऊंनी नृत्य पेश कर सनसाइन स्कूल तीसरे नंबर पर रहा। इसके अलावा यूनिवर्सल इंटर कॉलेज, माडर्न इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर और जीजीआईसी की टीम ने झांकी में हिस्सा लिया।
महोत्सव में आज
चंपावत। नंदा-सुनंदा महोत्सव में बृहस्पतिवार को गणेश पूजन, शिव, हनुमान पूजन होगा। शाम को चार बजे देव डांगर कदली वृक्ष (केले के पेड़) को आमंत्रण के लिए नागनाथ रवाना होंगे।
चंपावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव के शुभारंभ मौके पर निकली दिलकश झांकी।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में महिषासुर का मर्दन करती मां दुर्गा।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव के शुभारंभ मौके पर ध्वज के साथ भक्तगण।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में नंदा-सुनंदा की झांकी निकालते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में महादेव की झांकी निकालते छात्र।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत के नंदा-सुनंदा महोत्सव में जटाधारी महादेव।- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में नंदा-सुनंदा महोत्सव के शुभारंभ मौके पर शिव महिमा की झांकी निकालते स्कूली बच्चे।- फोटो : CHAMPAWAT