लोहाघाट क्षेत्र में प्रेमनगर से सातखाल तक स्वीकृत मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है।
इस संबंध में शुक्रवार को लोगों का शिष्टमंडल ने डीएम डा. अहमद इकबाल को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों का कहना है कि जिला योजना में प्रेमनगर से केंद्रीय विद्यालय होते हुए सातखाल तक मार्ग स्वीकृत है। जिसके लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को 40 लाख रुपये भी अवमुक्त हो चुके हैं।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम की अगुवाई में प्रस्तावित मार्ग से अतिक्रमण भी हटा दिया गया है। लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, उर्बादत्त चौबे के नेतृत्व में डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में नित्यानंद चौबे, हरीश चंद्र चौबे, खिलानंद पंत, संजय पंत, नवीन पंत, त्रिभुवन चौबे आदि शामिल रहे।