फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोर लापरवाही : चोट दाहिने में, एक्सरे बाएं हाथ का

Fri, 15 Jul 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
घोर लापरवाही : चोट दाहिने में, एक्सरे बाएं हाथ का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड के अस्पताल में डॉक्टर की घोर लापरवाही सामने आई है। एक बालक के दाहिने हाथ में चोट लगी, लेकिन डॉक्टर साहब ने बाएं हाथ का एक्सरे कराने के निर्देश दे दिए। डॉक्टर की इस घोर लापरवाही पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा तो अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी और डॉक्टर की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शिक्षक जीवन सिंह मेहता के बेटे अनिरुद्ध मेहता (13) के हाथ में चोट लगने पर वह पीपीपी मोड के अस्पताल में उसे दिखाने लाए। जीवन मेहता ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम खेलते वक्त अनिरुद्ध के हाथ में चोट लग गई थी। उन्होंने प्राइवेट अस्पताल में बेटे का एक्सरे भी करवाया था। लेकिन पीपीपी मोड के इस अस्पताल के डॉक्टर ने निजी अस्पताल में लिए गए एक्सरे को फेंक दिया और दोबारा एक्सरे करवाने के लिए कहा। पीपीपी अस्पताल के पर्चे में डॉक्टर ने बाएं हाथ का एक्सरे कराने के लिए तकनीशियन के पास भेजा। तकनीशियन ने बताया कि डॉक्टर के पर्चे में गलत लिखा गया है, चोट दाएं हाथ में लगी है। इसलिए उसने दाहिने हाथ का एक्सरे किया। एक्सरे के बाद मेहता ने डॉक्टर से लापरवाही का कारण पूछा तो उसने उनके साथ अभद्रता करते हुए कहा कि ऐसा तो चलते रहता है।

डॉक्टर की लापरवाही पर अस्पताल पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी पहुंच गए और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। पीपीपी अस्पताल की व्यवस्थाओं में हीलाहवाली जारी रहने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने अस्पताल के डॉक्टरों के रवैये में सुधार नहीं होने पर अनशन की धमकी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख निर्मल माहरा, डीडी पांडेय, गोविंद बोहरा, नवीन बोहरा, नवीन राय, मदन राम आदि शामिल थे। बाद में विधायक फर्त्याल और प्रभारी सीएमओ डॉ .रश्मि पंत के आश्वासन पर लोग माने। उधर, पीपीपी मोड के प्रबंधक शिव श्रीवास्तव का कहना है कि लापरवाही के चलते अस्थिरोग डॉक्टर रोहित गोयल की सेवा को समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन



पहली नजर में डॉक्टर दोषी : सीएमओ
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा.रश्मि पंत का कहना था कि पहली नजर में पर्चे में डॉक्टर की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने इसकी जांच कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने प्रबंधक को व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कर कार्रवाई की मांग की। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल के नाराज होने पर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें