फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपजाऊ खेतों में लगा दिए मलबे का ढेर

Tue, 20 Mar 2018 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
बाराकोट के बैडा बैडवाल में ग्रामीणों केखेतों में पड़ा मलवा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  बाराकोट ब्लाक के बैड़ बैड़वाल में जलागम परियोजना द्वारा भूमि सुधार के कार्य के दौरान लोगों के उपजाऊ खेतों में मलबे के ढेर लगा दिए। इससे परेशान ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जलागम परियोजना द्वारा खेतों में डाले गए मलबे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन


भवान कालाकोटी सहित कई लोगों की ओर से डीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि जलागम परियोजना की ओर से दो वर्ष पूर्व 12 लाख रुपये की लागत से भूमि सुधार का काम कराया गया था। मगर मलबा निस्तारण के गलत तरीके से आसपास के कई ग्रामीणों के खेतों में मिट्टी के ढेर लग गए हैं। कई जागहों पर खेतों में गड्ढे खोद दिए गए। इसके चलते दो वर्ष से ग्रामीणों के उपजाऊ खेत बंजर पड़े हैं। परियोजना के अधिकारियों से कई बार इस मलबे को हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन विभाग द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने जलागम परियोजना के कार्यों की जांच कराने के साथ खेतों में डाले गए मलबे को हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें