भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण पर नियंत्रण को लेकर एसएसबी की तीन दिनी लांग रीजन पेट्रोलिंग (एलआरपी) बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। तीन दिनों तक करीब 45 किमी दूरी तक चली एलआरपी में एसएसबी ने सीमा पर विभिन्न जानकारियां जुटाई।
एसएसबी 57 वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर 21 मार्च को टनकपुर के बूम से शुरू हुई एसएसबी की एलआरपी का बृहस्पतिवार विधिवत समापन कर दिया गया। डिप्टी कमांडेंट संजीव तिवारी ने बताया कि पेट्रोलिंग में बूम, टनकपुर, सैलानीगोठ, बनबसा, बंगालीबस्ती, गढ़ीगोठ, धनुषपुल, सिम्बलघाट, नारायण नगर, झपुझाला, मेलाघाट के अंतर्गत पड़ने वाले सीमा पिलरों की स्थिति नोट करने के साथ ही जांच पड़ताल की गई। इस मौके पर एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट गौतम सागर, असिस्टेंट कमांडेंट (वेटनरी) पूजा परसवान, एसआई पूनम सुरीन, सुनीता, शारदा, पूजा, आदि थे।