लोहाघाट में आयोजित बैठक में समन्वयकों को आवश्यक दिशा निर्देश देते बीईओ साह।
- फोटो : अमर उजाला
कक्षा एक में पढ़ रहे बच्चों की शैक्षिक योग्यता को बेहतर करने के लिए समीक्षा हुई। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में हुई समीक्षा बैठक में समन्वयकों के अलावा रूम टू रीड संस्था के लिटरेसी कोच (एलसी) ने हिस्सा लिया। इसमें नई तकनीक से बच्चों को पढ़ाने में आ रही दिक्कतें, स्कूल नहीं आने वाले बच्चों की संख्या और स्कूल न आने के कारणों पर चर्चा की गई।
बीआरसी लोहाघाट में खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह ने बीआरसी समन्वयकों और रूम टू रीड के एलसी को राजकीय विद्यालयों के बच्चों की बेहतरी के लिए दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों को वर्ण पाठन, शब्दांश, निरर्थक पठन और गद्यांश पठन के मुताबिक पढ़ाने पर जोर दें। साह ने कक्षा एक में पढ़ने वाले बच्चों को नई तकनीक से पढ़ाने में परेशानी हो रही है, कितने बच्चे स्कूल नहीं आ रहे है और क्यों नहीं आ रहे हैं, सहित कई विषयों पर चर्चा करते हुए विद्यालयों की रिपोर्ट मांगी।
बैठक में बताया गया कि रूम टू रीड संस्था की ओर से बच्चों को उपलब्ध तरंग पुस्तिका के जरिए भाषा स्तर में सकारात्मक सुधार हो रहा है। इस मौके पर बीआरसी समन्वयक भुवन चंद्र जोशी, सीआरआसी समन्वयक उत्तम फर्त्याल, मुकेश साह, पान सिंह चमलेगी, चंद्रशेखर अधिकारी और रूम टू रीड संस्था के एलसी दीपक पुनेठा, संदीप, स्मृति नेगी, नरेंद्र सिंह पंवार, चंद्रशेखर राना आदि मौजूद थे।