फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने बांटी सोलर लालटेन

Tue, 27 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
एसएसबी ने बांटी सोलर लालटेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नेपाल सीमा से लगे पांच गांवों में 74 सोलर लालटेन बांटे। ये सभी गांव अविद्युतीकृत हैं। सीमावर्ती गांव सीम, खेत, संगरून, चूका, गंगसीर के 74 परिवारों को एक-एक सोलर लालटेन बांटे गए।
विज्ञापन


डिप्टी कमांडेंट चंद्रजीत, कलढूंगा बॉर्डर आउट पोस्ट  (बीओपी) के सहायक कमांडेंट प्रवीन सिंह मलारा ने गरीब परिवारों को ये लालटेन बांटे। बाद में एसएसबी के अधिकारियों ने सीमा की सुरक्षा में सहयोग करने की ग्रामीणों से अपील की। कहा कि अजनबी और संदिग्ध लोगों की जानकारी एसएसबी को दें। ग्रामीणों ने सुरक्षा में सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें