फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा मुकाबले में ढेक बी ने सेवन स्टार को हराया

विज्ञापन
लोहाघाट में सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व ढेक बी और सेवन स्टार टीम के खिलाड़ी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में सेवन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को ढेक बी की टीम ने सेवन स्टार टीम को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया। ढेक बी की टीम ने शून्य के मुकाबले तीन गोल से मैच जीता।
विज्ञापन

ढेक बी टीम की ओर से अजय ढेक ने 27 वें मिनट में पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। अजय ने आठ मिनट बाद एक और गोल दाग दिया। 37 वें मिनट बाद अंकित ने गोल दागकर टीम को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। सेवन स्टार की टीम को गोल करने के दो मौके मिले, लेकिन वह इसे गोल में बदल नहीं सकी। विजेता टीम के दो गोल दागने वाले अजय ढेक को मैन ऑफ द मैच रहे। रेफरी नितिन ढेक और लाइनमैन भुवन धौनी और देवेंद्र बोहरा रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें