फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: विभागीय काम से अल्मोड़ा गया SSB का जवान लापता, छह दिन से नहीं कोई खबर

Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत

सार

हेड कांस्टेबल पंकज कुमार वर्तमान में एसएसबी पंचम वाहिनी नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात है। उन्हें 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से विभागीय कार्य से उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था लेकिन मंगलवार को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान यहां नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसबी की पंचम वाहिनी (चंपावत) का एक जवान छह दिनों से लापता है। उसे विभागीय काम से डीआईजी कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था। एसएसबी के सहायक सेनानायक की तहरीर पर तामली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि तामली थाने की पुलिस जवान की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी एसएसबी के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार वर्तमान में एसएसबी पंचम वाहिनी नेपाल सीमा से लगे तामली में तैनात है। पुलिस के मुताबिक उन्हें 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से विभागीय कार्य से उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था लेकिन मंगलवार को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान यहां नहीं पहुंचा है जिसके बाद एसएसबी ने जवान से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

जवान का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है। तामली के एसओ जितेंद्र बिष्ट का कहना है कि जवान की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। इससे पहले कलढुंगा की बीओपी में नौ दिसंबर को भी एसएसबी का एक जवान लापता हो गया था जो आठ दिन बार 16 दिसंबर को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें