फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान, पुलिस कर्मी की पत्नी समेत टनकपुर, बनबसा में पांच और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर व बनबसा में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें चार टनकपुर के और एक बनबसा का है। बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार पॉजिटिव पाए गए इन लोगों में एक एसएसबी जवान, टनकपुर कोतवाली के एक पुलिस कर्मी की पत्नी और बनबसा के एक भाजपा नेता भी शामिल है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

वार्ड 6 में 103 लोगों की हुई कोरोना जांच
टनकपुर (चंपावत)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीजीआईसी में कैंप लगाकर वार्ड संख्या 6 के 103 लोगों की कोरोना जांच की। जिसमें 71 लोगों के आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं। 32 लोगों की रैपिड एंटिजन और एंटीबॉडी टेस्ट से कोरोना की जांच की गई, जिसमें सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमएस डॉ. हयांकी ने बताया कि 16 अगस्त को विवेकानंद इंटर कॉलेज में कैंप लगाकर वार्ड संख्या चार के लोगों की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें