फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटोनमेंट जोन नहीं हटाने से इमली पड़ाव के लोगों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
कंटोनमेंट जोन की सीमा लांघकर तहसील पहुंची कंटोनमेंट जोन इमली पड़ाव व वार्ड 4 के लोग। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कंटेनमेंट जोन इमली पड़ाव वार्ड छह और चार के परेशान लोगों ने शुक्रवार को जमकर हंगामा काटा। पहले वे कंटेंनमेंट जोन की सीमा लांघकर तहसील जा धमके और फिर सभासद के पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। हंगामे से दिन भर वार्ड में अफरा-तफरी बनी रही। दोनों ही पक्ष ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

एक साथ कई लोगों के कोराना संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने गत 28 जुलाई को इमली पड़ाव वार्ड संख्या छह और वार्ड चार के बस स्टेशन के पीछे के क्षेत्र को 14 दिन के लिए माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया था, लेकिन इस बीच वार्ड में और संक्रमित मिलने पर 14 दिन बाद भी क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से नहीं हटाया गया। जिससे शुक्रवार को अचानक भड़के दर्जनों लोग एक साथ एकत्र होकर कंटेनमेंट जोन की सीमा लांघकर तहसील पहुंच गए।
उनका कहना था कि वार्ड में अधिकांश लोग मेहनत मजदूरी से परिवार का पालन-पोषण करने वाले हैं। कंटोनमेंट जोन बनाए जाने से वह पिछले 15 दिनों से रोजी-रोटी का संकट झेल रहे हैं। प्रशासन भी उनके राशन-पानी का इंतजाम नहीं कर रहा है और ऊपर से समयावधि पूरी होने के बाद भी कंटेनमेंट जोन नहीं हटाया जा रहा है। एसडीएम दयानंद सरस्वती द्वारा समस्या दूर करने के आश्वासन पर लोग तहसील से वापस लौट गए, लेकिन कुछ देर बाद वार्ड चार की सभासद हुमा अंसारी के पति वकील अंसारी समस्या पूछने वहां पहुंचे तो किसी बात को लेकर लोगों ने उनको दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। बाद में सभासद के पति रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो वार्ड के लोग भी वहां आ धमके। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें