फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने स्कूल में दी देश के विकास में बाधक भ्रष्टाचार की जानकारी

Thu, 03 Nov 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एसएसबी ने स्कूल में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पंचम वाहिनी की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इन दिनों विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को प्राइमरी स्कूल और जूनियर हाईस्कूल खर्ककार्की में भ्रष्टाचार देश के लिए घातक है, जागरूक रहे विषयक वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


इसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों का कहना था कि रिश्वत लेना और देना दोनों ही अपराध है। जवानों ने छात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जा रही पेंशन योजनाओं के बारे में बताया। प्रधानाध्यापिका रेखा जोशी ने अध्यक्षता की। वहां अधीक्षक प्रभात कुमार, चंद्रवीर सिंह भंडारी, इंदु भूषण आदि थे।

लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत जवानों को हर स्थिति से निपटने के लिए उन्हें तमाम जानकारियां दी जा रही है। कमांडेंट आनंद सिंह यर्सो ने भ्रष्टाचार को देश के लिए सबसे घातक बताते हुए कहा कि कहीं पर भी व्यवस्था को भ्रष्टाचार के माध्यम से अपवित्र करने की घटनाओं को उजागर किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि लोगों की ओर से बरती जा रही खामोशी से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है जबकि इसे रोकने के लिए सरकार ने कड़े कानून बनाए हैं। सहायक सेनानी डॉ. अमरीश कुमार, हरिओम सिंह, एसएम अनिल कुमार, एसआई अमर सिंह ने भी जवानों का मार्गदर्शन किया। 

बनबसा (चंपावत)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत एसएसबी क्षेत्र में भ्रष्टाचार उन्मूलन की जानकारी देने के साथ ही जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर एसएसबी जवान क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

धनुषपुल स्थित डी कंपनी ने गढ़ीगोठ स्थित डेविड पेंटर हाईस्कूल में बच्चों को सतर्कता जागरूकता की जानकारी दी। उन्होंने देश से भ्रष्टाचार दूर करने में बच्चों की भूमिका के बारे में बताया। वहां हुई निबंध प्रतियोगिता में नीरज सिंह प्रथम, ईशा द्वितीय, खुशी धामी तृतीय रहे। डी कंपनी के प्रभारी कमांडर एएसआई चंदन सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें