फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई गश्त

Thu, 03 Nov 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)। 
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर एसएसबी ने बढ़ाई गश्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एसएसबी और नेपाल की एपीएफ ने संवेदनशील भारत नेपाल सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की। जम्मू कश्मीर में खासी सख्ती के चलते राष्ट्रविरोधी ताकतों और आतंकियों के नेपाल सीमा से भारत प्रवेश करने की संभावना के चलते इस सीमा को हाई अलर्ट किया गया है। सतर्कता के चलते एसएसबी और नेपाल की एपीएफ ने बृहस्पतिवार को सीमा क्षेत्र पर संयुक्त पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर सीमा पर पाक सेना द्वारा की जा रही फायरिंग और पाक आतंकियों के भारत प्रवेश की संभावना के चलते खासी सख्ती की गई है। जिसके चलते एसएसबी अधिकारियों ने इस सीमा को हाई अलर्ट किया है। एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना के निर्देश पर भारत नेपाल पिलर 805/8 ए से 806/6 सी तक दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने सघन पेट्रोलिंग की।

बताया कि सुरक्षा बलों की जंगली मार्ग, चोर रास्तों पर पैनी नजर है। अनजान, अपरिचित, संदिग्ध व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ के निर्देश हैं। एसएसबी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि एसएसबी पहले से ही सीमा पर अलर्ट है, लेकिन इन दिनों और अधिक चौकस रहने को कहा गया है।
विज्ञापन


बताया कि किसी भी असामाजिक, राष्ट्रविरोधी, आतंकी व्यक्ति को भारत प्रवेश करने पर दबोचने को कहा गया है। भारत की ओर से एसएसबी एफ कंपनी के प्रभारी असिस्टेंट कमांडेंट सी मघेश और नेपाल की ओर से एपीएफ का नेतृत्व एएसआई टिकेंद्र उप्रेती कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें