फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा तस्करी का कपड़ा  

Sun, 18 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारत से तस्करी का कपड़ा नेपाल ले जा रहे एक तस्कर को एसएसबी कर्मियों ने दबोच कस्टम के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए कपड़े की अनुमानित कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है। 
एसएसबी 57 वीं वाहनी एफ कंपनी के जवान कंपनी प्रभारी एसआई जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में एएसआई जीवन सिंह, कां. मनजीत सिंह, महेंद्र राम, विजय कुमार यादव, प्रेम कुमार राय, संदीप कुमार भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 806/6 सी के निकट भारतीय सीमा पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्हें चोर रास्ते से भारत से नेपाल की ओर एक साइकिल सवार जाता दिखाई दिया। एसएसबी जवानो ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल पर लदी गांठों को खोलने पर उसमें बड़ी मात्रा में कपड़ा मिला। एसएसबी के प्रभारी ने बताया कि ग्राम जिमुवा जिला कंचनपुर नेपाल निवासी रमेश टम्टा कस्टम बचाने के चक्कर में चोर रास्ते से नेपाल को जा रहा था। उसके पास कपड़े की खरीद के बिल और कस्टम क्लियरेंश पेपर नहीं थे। एसएसबी ने उसे मय सामान और साइकिल कस्टम के सुपुर्द कर दिया। पांच लाख रुपये से कम का सामान होने के कारण कस्टम ने उक्त तस्कर को छोड़ दिया है। जबकि साइकिल और कपड़ा जब्त कर कस्टम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें