फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एसएसबी महानिदेशक ने किया सीमा चौकियों का निरीक्षण

Sat, 17 Feb 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत जिले की एसएसबी बीओपी में निरीक्षण के दौरान जवानों से बात करते महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। एसएसबी के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा चौकियों का निरीक्षण कर जवानों का हाल चाल जाना। बल मुख्यालय नई दिल्ली पांचवीं वाहिनी एसएसबी के महानिदेशक ने अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकी ठुलिगाड़, खल्दुन्गा, बूम आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीमा चौकी के सभी जवानों से बात कर उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जवान सीमा पर रहकर आपराधिक गतिविधियों, मानव तस्करी की रोकथाम का विषम परिस्थितियों में रहकर कार्य कर रहे हैं जो सराहनीय है। महानिदेशक ने बीओपी ठुलिगड़ में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने में पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन कर मां का आशीर्वाद लिया।
बाद में उन्होंने बनबसा बार्डर पर नेपाली अधिकारियों से भी मुलाकात कर दोनों देशों की सुरक्षा पर चर्चा की। इस दौरान महानिरीक्षक एसएसबी रानीखेत अमित कुमार, पांचवीं वाहिनी कमांडेंट अनिल कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी. पाटिल, उप कमांडेंट पशु चिकित्सा डॉ. घनश्याम पटेल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें