फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने पकड़ा विदेशी सामान

Wed, 17 Aug 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल से तस्करी कर पचास हजार का विदेशी सामान ला रहे दो महिलाओं और एक पुरुष तस्कर को दबोच लिया। एसएसबी ने तीनों तस्करों को मय सामान कस्टम के सुपुर्द किया। कस्टम ने मुकदमा दर्ज कर तस्करों को छोड़ दिया।
विज्ञापन


एसएसबी 57वीं वाहिनी की एफ कंपनी के जवान हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा पिलर संख्या 805/8ए के पास पेट्रोलिंग पर थे। इसी बीच एक व्यक्ति और दो महिलाएं बैग लिए नेपाल की ओर से आते दिखाई दिए। एसएसबी जवानों ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे सकपका गए।

एसएसबी ने वायरलेस सैट पर महिला आरक्षी सुमन कुमारी और उर्मिला को बुलाकर उनका बैग चेक कराया तो उसमें बड़ी मात्रा में विदेशी कास्मेटिक सामान बरामद हुआ। तीनों तस्करों के पास 132 विदेशी क्लोजअप टूथपेस्ट, 144 कोलगेट, 144 कोलगेट फ्रेश और 24 नग डोव शैंपू के बरामद हुए।
विज्ञापन


तीनों तस्कर पीलीभीत के रहने वाले हैं। एसएसबी की तहरीर पर कस्टम ने पकड़ा सामान जब्त कर तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया। बता दें कि सीमा पर अगर 5 लाख तक से कम का सामान बरामद होता है तो ऐसे में मुकदमा दर्ज कर तस्करों को छोड़ दिया जाता है, इसके बाद तारीख चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें