नगर के रामलीला मैदान में गणेश महोत्सव के साथ नौ दिनी संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने आंचलिक परिधानों में आकर्षक कलश यात्रा निकाली जिसमें नगर सहित विभिन्न स्थानों से आई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कथावाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री ने कथा का महात्मय सुनाया।
सोमवार को नगर के प्रसिद्ध ऋषेश्वर महादेव से जल भरकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। महिलाएं स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, चौक बाजार, मीनाबाजार होते हुए हथरंगिया स्थित सर्वदेव मंदिर होते हुए रामलीला मैदान पहुंची।
पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, नवीन बगौली, दीपक पाठक, आचार्य ललित बगौली, शंकर शास्त्री, ललित शास्त्री, हरीश ममगांई, विवेक त्रिपाठी, रवि थपलियाल, जीवन जोशी, अंकित के पौरोहित्य में गणेश मूर्ति स्थापना, गणेश पूजन, मातृका पूजन, वेदी पूजन, नवग्रह पूजन, सर्वतोभद्रमंडल पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, कलश वरुण पूजन आदि अनुष्ठान संपन्न किए गए। मुख्य यजमान गणेश खर्कवाल, रमेश कलखुड़िया ने पूजा अर्चना की।
आयोजन में मुख्य आयोजक अमित जुकरिया, चेयरमैन गोविंद वर्मा, राजू गडक़ोटी, दीपक जोशी, चंद्रशेखर जोशी, हरीश मेहता, जीत सिंह, विवेक ओली, नवीन मुरारी, मनोज गर्ग, भूपाल मेहता, जीवन गहतोड़ी, प्रकाश सुतेड़ी, लता वर्मा, किरण पुनेठा, नगेंद्र जोशी, लोकमान अधिकारी, शांति वर्मा, किरन पंगरिया, मीना ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।