ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को भव्य डोला यात्रा निकली। श्यामराज मंदिर बेलटाक से भगवती मंदिर ढकना बडोला तक निकले डोले में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पंडित सतीश चंद्र जोशी और पंडित ललित पांडेय ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। सुर सागर कला समिति के तुलसी कुमार सहित कई कलाकारों ने शानदार लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
मंदिर कमेटी अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, राजेंद्र गहतोड़ी और नशामुक्ति अभियान के मुखिया प्रवक्ता सामश्रवा आर्य के संचालन में हुए कार्यक्रम में नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, गोविंद सामंत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, प्रधानाचार्य डॉ. मदन पाल, मनमोहन सिंह, शांति जोशी, प्रकाश गड़कोटी आदि शामिल थे।
तीसरे दिन रविवार को खेलकूद कार्यक्रम होंगे। आयोजन में बलवंत बडोला, छविदत्त पांडेय, केएन भंडारी, शंकर पांडेय, प्रमोद पांडेय, भुवन पांडेय, कैप्टन दीवान सिंह, श्याम सिंह महर, भगवत चौधरी, बंशीधर पांडेय, कमलेश राय, दिनेश उप्रेती आदि सहयोग कर रहे हैं।
भिंगराड़ा ऐड़ी बाल कृष्ण मेले में वापस गांव पहुंचे डोला
भिंगराड़ा/रीठा साहिब (चंपावत)। भिंगराड़ा के ऐड़ी बाल कृष्ण मेले में जयकारे के साथ भिंगराड़ा मंदिर से डोले को वापस क्वैराली और भिंगराड़ा गांव ले जाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। पंडित जीवन जोशी, कृष्ण जोशी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मेले को और भव्य रूप देने का भरोसा दिलाया। इधर सांस्कृतिक दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं शुक्रवार को डोला निकालते वक्त कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति को मामूली चोट आई। बाद में मामले को सुलझा लिया गया। पाटी के एसओ दिवान सिंह ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
रातभर मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, कृष्ण को पालने में झुलाकर आशीर्वाद लिया
चंपावत/लोहाघाट। इलाके में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इसी के साथ लोहाघाट के ऋषेश्वर महादेव मंदिर में 49वीं श्रीमद्भागवत कथा का हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ समापन हो गया है। मंदिर के स्वामी श्री श्री 1008 मोहनानंद तीर्थ जी महाराज की प्रेरणा और ऋषेश्वर मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और उनकी टीम के सहयोग से हुए महोत्सव के दौरान शुक्रवार रात को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
शनिवार को हुए भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने गीता भवन के जीर्णोद्धार के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। रायनगर चौड़ी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में रातभर महिलाओं ने भजन गाए। महिलाओं ने पालने में श्रीकृष्ण को झुलाकर आशीर्वाद लिया। बाराकोट, पाटी, बर्दाखान, रीठासाहिब, देवीधुरा, पुलहिंडोला, रौंसाल, चमदेवल आदि स्थानों में भी धूमधाम से उत्सव मना।
लोहाघाट में निकली आकर्षक झांकी
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (फूलडोल मेले) पर एकता चौक से ऋषेश्वर मंदिर तक राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी निकली। महिलाओं ने झांकी में अक्षत और पुष्प वर्षा कर मनोकामनाएं मांगीं। श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया। झांकी में पीयूष वर्मा श्रीकृष्ण और मिष्टी जुकरिया राधा के रूप में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दे रहे थे। झांकी के दीदार करने के लिए छतों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
मौसम सुहावना होने से बाहरी व्यापारियों के चेहरे खिले हुए थे। झांकी के साथ चेयरमैन गोविंद वर्मा, नवीन मुरारी, किरन वर्मा, आशीष वर्मा, विपिन वर्मा, सतीश गड़कोटी, गणेश खर्कवाल, सतीश मुरारी, हिमांशु राय, विशाल वर्मा, नवीन जोशी, राकेश भंडारी, प्रकाश जोशी, दिपांशु वर्मा, हिमांशु वर्मा, सोनू वर्मा, रिक्की वर्मा, मनोज जोशी, महेश वर्मा, मनन वर्मा, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभारी थानाध्यक्ष हेमंत कठैत, दरोगा देवेंद्र मेहता के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद था।
लोहाघाट के शिवालय मंदिर में श्रीमद भागवत कथा के समापन आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्?- फोटो : LOHAGHAT
चंपावत में श्रीकृष्ण का बाल रूप धरे नैतिक पंत।- फोटो : CHAMPAWAT
ढकना बडोला श्रीकृष्ण महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।- फोटो : CHAMPAWAT
ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में नृत्य करते राधा-कृष्ण।- फोटो : CHAMPAWAT
ढकना बडोला श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में डोले को मंदिर ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT