विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने पाटी ब्लाक के बरूनारी, देवीधार, नवीन डुंगरा, मैरोली, बड़ेत, चखड़िया, भुम्वाड़ी, कूंण, छोड़ागांव, रीठा, बिंगराकोट, गरसाड़ी आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में विधायक निधि से किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
उनका कहना था कि विधायक निधि से जो भी कार्य कराए जा रहे हैं उनमे पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सम्मुख पेयजल, बिजली, संपर्क मार्ग आदि की समस्याएं रखी। अधिकांश समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही निस्तारण किया।
करीब 20 किमी पैदल चलकर विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से रूबरू हुए। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक भट्ट, विक्रम गोस्वामी, दिनेश चम्याल, कुंदन लडवाल आदि मौजूद थे।