बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी की स्थापना दिवस की रजत जयंती पर टनकपुर पावर स्टेशन परिसर में कर्मियों और परिजनों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ पावर स्टेशन महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य और महाप्रबंधक मो. जावेद अंसारी ने किया।
बालिकाओं की 100 मीटर जूनियर वर्ग की दौड़ में रितिका तिवारी, प्रांजली दुबे, अनन्या तिवारी और सीनियर वर्ग में अक्षया, गरिमा व योगिता पहले तीन स्थानों पर रहीं। कर्मियों की स्लो साइकिल रेस में नेहल, रिशुराज व अतुल्य पहले तीन स्थानों पर रहे। रिले रेस में नवीन चंद्र जोशी, पीयूष मिश्रा, केशव टी. सिंह और मुनेंद्र प्रताप सिंह की टीम चैंपियन रही।
बैडमिंटन महिला वर्ग में डाॅ. अंजू नागवंशी, पलक पांडे, वर्षा उप्रेती क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। इसके अलावा एनएचपीसी और सीआईएसएफ के बीच रस्साकसी में सीआईएसएफ ने जीत दर्ज की। क्रिकेट मैच में एनएचपीसी ने सीआईएसएफ को हराया। महाप्रबंधक ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 10 नवंबर को होने वाले स्थापना दिवस रंगारंग कार्यक्रम में पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद