चंपावत में दिव्यांग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल दिव्यांगजन।
- फोटो : अमर उजाला
विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्राथमिक पाठशाला प्रांगण में दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वीप कार्यक्रम के नोडल समाज कल्याण विभाग की ओर से दो छूटे हुए दिव्यांग मतदाताओं बबीता रैंसवाल, मुकुल सिंह ढेक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए आवेदन फार्म भरवाया गया।
स्वास्थ्य विभाग ने 15 दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए। इसके अलावा छह दिव्यांगों को उच्च चिकित्सा के लिए चयनित किया गया। शुभारंभ नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा ने किया। कक्षा पांच में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्रा आरूषि गोस्वामी का जन्मदिन केट काटा गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दूरदराज से आए हुए दिव्यांग जनों को टीएडीए का भुगतान नगद धनराशि के रूप में दिया गया।
वहां पूर्व सभासद नरेश जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, सीएमओ आरपी खंडूरी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्य नारायण, खंड शिक्ष अधिकारी अंशुल बिष्ट, रुद्र सिंह बोहरा, देवी दत्त, बंशीधर थ्वाल, समाज कल्याण विभाग के शिव प्रसाद जोशी, दीपक गहतोड़ी, भोपाल राम, राजेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह आदि थे।